26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो पक्षों का विवाद सुलझाने मंदिर में लगी पंचायत, अचानक शुरु हुई फायरिंग से मची भगदड़, VIDEO

विवाद सुलझाने मंदिर में लगी पंचायत के बीच फायरिंग।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरैना

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 5 Sep 2023, 2:18 PM IST

dispute between two sides

दो पक्षों का विवाद सुलझाने मंदिर में लगी पंचायत, अचानक शुरु हुई फायरिंग से मची भगदड़, VIDEO

मध्य प्रदेश के चंबल क्षेत्र में गुंडे-बदमाशों को पुलिस प्रशासन का खौफ तो छोड़िए अब भगवान का डर भी बाकि नहीं रहा है। इसकी ताजा बानगी देखने को मिली मुरैना जिले में, जहां दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए मंदिर में भगवान के सामने पंचायत लगाई गई। लेकिन पंचायत विवाद तो सुलझा नहीं सकी, बल्कि मंदिर परिसर में ही दनादना गोलियां चल गईं।

घटना के बाद विवाद सुलझाने मंदिर पहुंचे ग्रामीण भी जान बचाकर यहां वहां भागते नजर आए। कुल मिलाकर विवाद सुलझने के बजाए और बढ़ गया। हालांकि, अब इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं, इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग मंदिर परिसर में दनादन फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ पंचायत की बैठत छोड़ लोग इधर-उधर जान बचाते नजर आए।

यह भी पढ़ें- दबंगों ने स्कूल में घुसकर टीचर को पीटा, अब आरोपियों के बजाय पीड़ित पर हुआ केस दर्ज, जाने वजह


सामने आया दनादन फायरिंग का वीडियो

बताया जा रहा है कि, ये घटना जिले के अंतर्गत आने वाले सिहोनिया थाना इलाके के कोलूआ गांव की है। दो पक्षों के विवाद को लेकर कोलूआ महादेव मंदिर में पंचायत बैठाई गई थी। पैसे के लेन-देन से संबंधित विवाद में दो पक्षों के बीच बातचीत चल ही रही थी, तभी एक पक्ष ने गोलियां चलानी शुरु कर दीं। गोलियां चलने से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। विवाद सुलझाने आए लोग देखते ही देखते मौके से जान बचाकर भाग गए।

यह भी पढ़ें- पत्नी की बेवफाई ने ले ली जान, स्टेटस पर पति ने लिखा- एक जन्म का सफर समाप्त, छह जन्म तेरा इंतजार रहेगा


एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

घटना की जानकारी लगते ही सिहोनिया थाने से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हथियार समेत एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, पुलिस के पहुंचने तक दो अन्य आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। फिलहाल, पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। वहीं, घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगा है।

बड़ी खबरें

View All

मुरैना

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग