26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी की बेवफाई ने ले ली जान, स्टेटस पर पति ने लिखा- एक जन्म का सफर समाप्त, छह जन्म तेरा इंतजार रहेगा

पांच महीने पहले ही युवक की शादी हुई थी। लेकिन, शादी के बाद से ही पत्नी उनके रिश्ते से नाखुश थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 4 Sep 2023, 4:44 PM IST

Indore husband sucide

पत्नी की बेवफाई ने ले ली जान, स्टेटस पर पति ने लिखा- एक जन्म का सफर समाप्त, छह जन्म तेरा इंतजार रहेगा

मध्य प्रदेश के आर्थिक नगर इंदौर में पत्नी की बेवफाई से दुखी पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि, युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला शहर के अंतर्गत ने वाले लसूड़िया थाना इलाके का है, जहां रविवार देर रात को युवक द्वारा आत्महत्या की गई है। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब मृतक की मां ने रात करीब 1 बजे ने अपने बेटे को फांसी के फंदे पर लटका देखा। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गया। बेटे की लाश फांसी के फंदे पर लटकी देख मां बेहोश हो गई। वहीं, घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

पुलिस पड़ताल में पता चला कि, पांच महीने पहले ही युवक की शादी हुई थी। लेकिन, शादी के बाद से ही पत्नी उनके रिश्ते से नाखुश थी। आए दिन घर में लड़ाई झगड़े होते थे। इसी बीच पति को पत्नी का किसी और से प्रेम संबंध होने का पता चला। तभी से युवक खासा परेशान रहने लगा था। इतना सब होने के बाद भी युवक ने पत्नी को माफ करते हुए साथ रहने को कहा, जिसपर पत्नी ने इंकार किया और मायके चली गई। यही नहीं, कुछ दिन बाद ही कोर्ट में तलाक की अर्जी भी लगा दी। बीते सोमवार दोनों की कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सोचने का समय दिया। इस बीच पति ने पत्नी को समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन वो मानी नहीं। एक हफ्ते समझाने के बाद भी जब पत्नी साथ रहने को तैयर नहीं हुई तो दुखी होकर रविवार रात उसने अपने मोबाइल पर एक भावुक स्टेटस अपलोड किया और फांसी लगाकर जान दे दी।

यह भी पढ़ें- 15 हजार रिश्वत लेते धराया पटवारी, लोकायुक्त टीम ने फिल्मी अंदाज में दबोचा


प्रेम संबंधों का खुलासा होने पर लगातार तलाक का दबाव बना रही थी पत्नी- आरोप

मामले की जांच में जुटी लसूड़िया पुलिस का कहना है कि, 21 वर्षीय नितेश पुत्र विलास मंसौरे मालवा कॉलेज परिसर में स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पांच महीने पहले ही नितेश की बेरिया ग्राम कन्नौद के पास शिवानी से शादी हुई। पत्नी लगातार नितेश पर तलाक का दबाव बना रही थी, जिसके बावजूद वो उसे समझाने का काफी प्रयास करता रहा। लेकिन, जव वो किसी शर्त पर अपने वैवाहिक जीवन को जारी रखने के लिए राजी नहहीं हुई तो रविवार को नितेश ने फांसी लगाकर जान दे दी।

यह भी पढ़ें- निर्माणाधीन मकान में निकला विशाल कोबरा, फुफकार सुनकर स्नेक केचर बोले- इतना खतरनाक सांप पहले नहीं पकड़ा


10 सैकंड के स्टेटस में कहा- अगले 6 जन्म तेरा इंतजार रहेगा...

आत्महत्या करने से पहले नितेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक 10 सेकंड का स्टेट्स अपलोड किया, जिसमें उसने कहा कि, 'एक जन्म का सफर समाप्त हुआ, बाकी छह जन्म तेरा इंतजार रहेगा।' वहीं, परिवार के लोगों का कहना है कि, शिवानी का गांव में रहने वाले ही किसी अन्य लड़के से प्रेम संबंध थे। नितेश को जब उनके प्रेम संबंधों की जानकारी लगी तब भी उसने किसी तरह का बवाल करने के बजाए पत्नी को काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन, जब वो नहीं मानी तो उसने आत्महत्या कर ली। फिलहाल, पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।