26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दबंगों ने स्कूल में घुसकर टीचर को पीटा, अब आरोपियों के बजाय पीड़ित पर हुआ केस दर्ज, जाने वजह

सिंगरौली जिले के सरई थाना इलाके में जमीन विवाद पर एक स्कूल टीचर की पिटाई की गई और अब उसी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिंगरौली

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 4 Sep 2023, 6:06 PM IST

teacher beaten case

दबंगों ने स्कूल में घुसकर टीचर को पीटा, अब आरोपियों के बजाय पीड़ित पर हुआ केस दर्ज, जाने वजह

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के सरई थाना इलाके में दबंगों द्वारा एक स्कूल के अंदर घुसकर टीचर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। हालांकि, इस मामले की हद तो ये है कि, पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपियों के बजाए पीड़ित टीचर के खिलाफ ही केस दर्ज कर लिया।

बताया जा रहा है कि, जिले के अंतर्गत आने वाले सरई थाना इलाके में बीते गुरुवार यानी 31 अगस्त को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक शिक्षक को स्कूल परिसर में ही दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से मारपीट की। दबंग, टीचर को पीटते-पीटते स्कूल के बाहर ले गए और यहां उसे कीचड़ में दौड़ाकर पिटाई की। मारपीट करने वालों में एक महिला भी शामिल थी।

यह भी पढ़ें- पत्नी की बेवफाई ने ले ली जान, स्टेटस पर पति ने लिखा- एक जन्म का सफर समाप्त, छह जन्म तेरा इंतजार रहेगा

वायरल हुआ मारपीट का वीडियो

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया था, जो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पिटाई के बाद शिकायत लेकर थाने पहुंचे शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने मामूली धाराओं के तहत में केस दर्ज उसे रवाना कर दिया, लकिन तीन दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने पीड़ित शिक्षक के खिलाफ भी एक एफआईआर दर्ज कर ली है।

शिक्षक बोला- जमीनी विवाद में की गई मारपीट

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सरई गांव में रहने वाले शिक्षक धनेश्वर गुप्ता का कहना है कि, पुरानी जमीनी विवाद में गांव के ही कोमल गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता और बीरेंद्र गुप्ता ने स्कूल परिसर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने स्कूल परिसर के बाहर कीचड़ के गड्डे में पटक-पटककर बेरहमी से पिटाई की है।

यह भी पढ़ें- 15 हजार रिश्वत लेते धराया पटवारी, लोकायुक्त टीम ने फिल्मी अंदाज में दबोचा


पुलिस ने पीड़ित पर ही दर्ज कर लिया केस

पहले सरई थाने की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था, लेकिन घटना के तीन दिन बाद शिक्षक के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया। बताया जा रहा है कि, आरोपी कोमल गुप्ता भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष है। आरोप ये भी है कि, राजनीतिक संरक्षण होने के कारण पुलिस भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रही है। पीड़ित टीचर का आरोप है कि, मामला रफा-दफा करने के लिए उनके ऊपर भी काउंटर केस दर्ज कराया गया है।


क्या कहते हैं जिम्मेदार ?

हालांकि, मामले को लेकर सिंगरौली अतरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा का कहना है कि, सरई थाना पुलिस ने पीड़ित के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है। लेकिन, जल्दी ही मामला खत्म करवा दिया जाएगा।