बता दें कि, पन्ना टाइगर रिजर्व में हीरा-पन्ना नाम के दो बाघों की जोड़ी देशभर में प्रसिद्ध मानी जाती थी। जुलाई में ये जोड़ी टूट गई थी। बाघ हीरा पन्ना से माइग्रेट होकर जुलाई में सतना वन मंडल की सीमा में घुसा था। उसको कॉलर आईडी भी लगी हुई थी, जिसकी निगरानी सैटेलाइट से भी की जा सकती थी। बाघ के शिकार में बड़ी बात यह सामने आई है कि उसका शिकार दशहरे के आसपास हुआ था, लेकिन वन विभाग को इसकी कोई भनक नहीं लगी और न ही उसने बाघ की खोज करने की फिक्र हुई।