बताया जा रहा है तांबे के सिक्के मुगलकालीन हैं। इन पर अरबी भाषा में कुछ लिखा हुआ है। प्राचीन सिक्कों की संख्या 782 बताई जा रही है। सिक्कों को देखने उमड़ी भीड़ में से कुछ लोग ले जाने की फिराक में थे लेकिन किसी ने प्रशासन को फोन कर दिया और मौके पर पुलिस पहुंच गई। फिलहाल बेशकीमती सिक्कों को थाने में रखवा दिया गया है।