( पटना, प्रियरंजन भारती ) । बिहार में कई कड़क एसपी और पुलिस अधिकारी हुए, जिनमें ताजा नाम लिपि का जुड़ गया है। बाढ़ क्षेत्र की एएसपी लिपि सिंह फिलहाल तो लेडी सिंघम ( Lady Singham ) के बतौर जानी जाती हैं। बाहुबली अनंत सिंह के गांव में पुश्तैनी घर पर पड़े छापे का नेतृत्व कर लिपि सिंह ने जैसे जनता की ओर से मिल रहे लेडी सिंघम जैसे नाम को चरितार्थ कर दिया है। फिलहाल तो अपराधी और माफिया दोनों ही लिपि सिंह के नाम से हिल उठ रहे हैं। गौरतलब है, पिछले दिनों अनंत सिंह ( Anant Singh ) के गांव लदमा स्थित उनके पुश्तैनी घर में छापेमारी में असेंबल्ड एके 47 समेत हैंड ग्रेनेड तथा बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए थे।