25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘सहानुभूति Blinkit से डिलीवर नहीं होती’, मनोज झा का महिला अपराधों को लेकर बिहार सरकार पर हमला

Bihar Crime Against Women; बिहार में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आ रही घटनाओं को लेकर RJD सांसद मनोज झा ने सरकार पर सवाल उठाए। बांका में नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार के मामले में तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है।
2 min read
Google source verification

पटना

•

image

Imran Ansari

•

Sep 25, 2026

Manoj Jha on Bihar Government

मनोज झा का महिला अपराधों को लेकर बिहार सरकार पर हमला, फोटो सोर्स- ANI

Manoj Jha on Bihar Government:बिहार में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आ रही घटनाओं को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने बिहार सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्य में ऐसी घटनाओं का एक पैटर्न दिखाई दे रहा है और सत्ता में बैठे लोगों में संवेदनशीलता की कमी चिंता का विषय है। मनोज झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कथित चुप्पी पर भी सवाल उठाए।

बांका में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार की घटना का जिक्र करते हुए मनोज झा ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की चुप्पी उन्हें परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान दिए गए नेताओं के बयान उन्हें बार-बार याद आते हैं। मनोज झा ने कहा कि सहानुभूति Blinkit से डिलीवर नहीं होती, यह अंदर से आनी चाहिए। आपकी अंदर की सहानुभूति खत्म हो गई है।' उन्होंने बिहार की स्थिति को लेकर भी गंभीर टिप्पणी की और सत्ता में बैठे लोगों के रवैये पर सवाल उठाया।

पप्पू यादव ने भी उठाए सवाल

बांका की घटना को लेकर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने भी चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद ही कई बार राजनीतिक प्रतिक्रियाएं शुरू होती हैं और उसके बाद मामले पर राजनीति होने लगती है। पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में नशीले पदार्थों के इस्तेमाल और युवाओं के व्यवहार को लेकर गंभीर चिंता की जरूरत है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर कोई लड़की स्कूल से घर लौटते समय सुनसान रास्ते से गुजरती है तो उसकी सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाली घटनाओं में जवाबदेही तय की जानी चाहिए। उन्होंने बांका के साथ-साथ समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और मधेपुरा में सामने आई घटनाओं का भी जिक्र किया और इन्हें गंभीर बताया।

चिराग पासवान ने कहा- अधिकारियों की भी तय हो जवाबदेही

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नाबालिग लड़कियों से जुड़ी घटनाओं को गंभीर चिंता का विषय बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं के लिए सिर्फ आरोपियों की गिरफ्तारी पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन अधिकारियों की भी जवाबदेही तय होनी चाहिए, जिनके क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं होती हैं।

बड़ी खबरें

View All

पटना

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग