25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांका में युवती से बदसलूकी पर भड़के तेजस्वी, पूछा-वीडियो वायरल होने पर ही क्यों जागती है पुलिस, क्या जाति देखकर तय होगी सजा?

Banka Viral Video: बिहार के बांका का एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ युवक एक युवती के साथ बदसलूकी और मारपीट करते दिख रहे हैं। इस घटना को लेकर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्य सरकार से तीखे सवाल पूछे हैं।
2 min read
Google source verification

पटना

•

image

Anand Shekhar

•

Sep 25, 2026

tejashwi yadav on banka viral video

तेजस्वी यादव(फोटो-ANI)

Tejashwi Yadav on Banka Viral Video: जमुई और समस्तीपुर की घटनाओं के बाद बिहार का राजनीतिक माहौल तब और गरमा गया जब बांका जिले के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल 'मंदार हिल' पर एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़, मारपीट और दुर्व्यवहार का वीडियो सामने आया। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधा है। उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन के कामकाज पर सवाल उठाए हैं।

वीडियो वायरल होने पर ही क्यों जागती है पुलिस? :तेजस्वी

सोशल मीडिया पोस्ट में तेजस्वी यादव ने कहा कि बांका की इस घिनौनी घटना ने एक बार फिर पूरे बिहार को शर्मसार किया है। सवाल उठाते हुए उन्होंने पूछा, "हमारी और कितनी बहनों-बेटियों को ऐसे अत्याचार और दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ेगा? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ही पुलिस हरकत में क्यों आती है? लापरवाह या दोषी अधिकारियों के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई की गई है? आरोपियों की सामाजिक पृष्ठभूमि ही सजा का मापदंड क्यों?" उन्होंने आरोप लगाया कि NDA के वरिष्ठ नेता ऐसी घटनाओं पर हल्के बयान देकर उदासीनता दिखा रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर महिलाएं असुरक्षित हैं।

जमुई और समस्तीपुर के आरोपियों को लेकर पूछे सवाल

सोशल मीडिया पर किए एक अन्य पोस्ट में तेजस्वी यादव ने कहा कि जमुई और समस्तीपुर के बाद अब बांका के मंदार पर्वत पर नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। उन्होंने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि बिहार में अपराधियों की जातीय पहचान और सामाजिक पृष्ठभूमि देखकर सजा व न्याय की प्राथमिकताएं तय की जा रही हैं।

तेजस्वी यादव ने सवाल किया कि जमुई कांड के बाकी पांच आरोपियों की गिरफ्तारी का क्या हुआ और समस्तीपुर कांड के चार आरोपियों के खिलाफ क्या ठोस कार्रवाई हुई, उन्हें पूरी सजा मिली या राजनीतिक-सामाजिक समीकरणों के आधार पर छूट दे दी गई?

तेजस्वी ने पूछा- क्या जाति देखकर कार्रवाई करेगी सरकार

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की अक्षमता, अपरिपक्वता और पुलिस महकमे के दैनिक कामकाज में गैर-जरूरी राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण बिहार में निष्पक्ष न्याय और सभ्य समाज की नींव लगातार खोखली हो रही है। उन्होंने प्रशासन से सीधा सवाल किया कि बांका के मंदार पर्वत पर नाबालिग के साथ बेरहमी से मारपीट करने वाले आरोपी को कब गिरफ्तार किया जाएगा और क्या सरकार इनकी भी सोशल मीडिया रील और जाति देखकर ही कोई कार्रवाई तय करेगी?