25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CEC को हटाने की मांग पर असम में कांग्रेस का प्रदर्शन, बैरिकेड तोड़ने की कोशिश पर गौरव गोगोई हिरासत में

Gaurav Gogoi: कांग्रेस ने शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। असम में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस बैरिकेड तोड़ने की कोशिश करने पर राज्य कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई समेत कई वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।
2 min read
Google source verification
Gaurav Gogoi detained

असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई हिरासत में लिए गए (फोटो- असम कांग्रेस X वीडियो स्क्रीनशॉट)

Gaurav Gogoi Detained: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को देशभर में विरोध प्रदर्शन किया। गुवाहाटी में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (APCC) के अध्यक्ष गौरव गोगोई और विरोध प्रदर्शन में शामिल कई वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में ले लिया। कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के राज्य मुख्यालय 'राजीव भवन' से मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के कार्यालय की ओर मार्च कर रहे थे, जहां वे CEC का पुतला जलाने वाले थे।

गोगोई सहित कई कांग्रेस नेता हिरासत में लिए गए

असम पुलिस ने कांग्रेस पार्टी के विरोध मार्च को रोकने के लिए राजीव भवन के पास भारी बैरिकेडिंग की थी। जब गौरव गोगोई के नेतृत्व में नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ने और आगे बढ़ने की कोशिश की, तो पुलिसकर्मियों के साथ बहस और धक्का-मुक्की हुई। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने गोगोई सहित पार्टी के प्रमुख नेताओं को हिरासत में ले लिया। गोगोई के अलावा हिरासत में लिए गए नेताओं में AICC सचिव मनोज चौहान, सेवादल अध्यक्ष दीप बायन और APCC के महासचिव उदित भानु दास शामिल हैं।

ज्ञानेश कुमार ने किया देशद्रोह, तुरंत दर्ज हो मुकदमा : गौरव गोगोई

विरोध प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए गौरव गोगोई ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर सीधा हमला बोला और उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की। गोगोई ने कहा कि देश के सामने यह स्पष्ट हो गया है कि ज्ञानेश कुमार ने गंभीर अनियमितताएं की हैं और देशद्रोह जैसा काम किया है। उन्हें तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

गौरव गोगोई ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के पीछे केंद्र सरकार का हाथ है और उन्होंने इस संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह का नाम लेते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों की गिरफ्तारी की मांग की।

नागरिकों के अधिकार पर हमला बर्दाश्त नहीं: गौरव गोगोई

गौरव गोगोई ने कहा कि यह विवाद देश के हर नागरिक के वोट देने के मौलिक अधिकार से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि आज भारत में लोकतंत्र इसलिए कायम है क्योंकि चुनाव निष्पक्ष होते हैं और लोगों के वोट सुरक्षित रहते हैं, लेकिन अब लोकतंत्र की मूल भावना पर ही हमला हो रहा है। देश की जनता इसके लिए जिम्मेदार लोगों को माफ नहीं करेगी। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग का मुख्य कर्तव्य ममतदाता सूची को सुरक्षित और निष्पक्ष बनाए रखना है, लेकिन मौजूदा नेतृत्व इसके उलट लोकतांत्रिक संस्थाओं की साख को गिराने में लगा हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग