कर्नाटक चुनाव में भाजपा कांग्रेस व अन्य क्षेत्रिय दलों के साथ जदयू भी दौड़ में शामिल है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जदयू 34 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है। पार्टी कर्नाटक में अपना वर्चस्व स्थापित करना चाह रही है इसलिए इस विधानसभा चुनाव में पार्टी कर्नाटक के ग्रामीण व शहरी इलाकों में अपने प्रत्याशियों को उतार रही है। नीतीश कुमार जदयू के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने वाले है। इस चुनाव में सभी प्रस्तावित सीटों पर जदयू अकेले चुनाव लड़ने वाली है।