2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा पर जरा पॉजिटिव चीजों पर भी ध्यान दिजिए-नीतीश कुमार

थोड़े दिनो पहले तक विपक्ष इस मामले में सीएम नीतीश कुमार से चुप्पी तोड़ कुछ कहने की मांग करता रहा। नीतीश कुमार ने जब पहली बार मुंह खोला तो कहा कि हम इस घटना से बहुत शर्मिंदा है...

2 min read
Google source verification

पटना

image

Prateek Saini

Aug 05, 2018

(पटना): मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेप कांड के सामने आने के बाद से राज्य की छवि धूमिल हो गई है। राज्य के साथ साथ पूरा देश शर्मसार हो गया है। इस मामले को लेकर जनता में गुस्सा भी है। विपक्षी दल इस मामले को लेकर लगातार सरकार को घेर रहे है। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के अन्य विपक्षी दलों के नेताओं के साथ इस मामले पर सरकार को घेरने के लिए किए गए धरना प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक ओर बयान सामने आया है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जरा पॉजिटिव चीज पर भी ध्यान दिजिए एक नेगेटिव घटना को ही लेकर चल रहे है। इसी के साथ सीएम ने यह भी कहा है कि दोषि के खिलाफ कार्रवाई होगी वह किसी भी हालत में नहीं बख्शा जाएगा।

यह भी पढे: मुजफ्फरपुर दुष्कर्म कांड: समाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक पर गिरी गाज, लापरवाही का आरोप


थोड़े दिनो पहले तक विपक्ष इस मामले में सीएम नीतीश कुमार से चुप्पी तोड़ कुछ कहने की मांग करता रहा। नीतीश कुमार ने जब पहली बार मुंह खोला तो कहा कि हम इस घटना से बहुत शर्मिंदा है। इसी के साथ उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात करते हुए कहा था कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। आज एक बार फिर सीएम ने इस मामले पर बात करते हुए कहा कि जरा सकारात्मक चीजों पर भी ध्यान दिजिए,एक आधी नकारात्मक चीज हो गई उसी को लेकर चल रहे है। सीएम ने कहा कि जो गड़बड़ करेगा वह अंदर जाएगा,उसको बचाने वाला नहीं बचेगा वह भी अंदर जाएगा। इसी के साथ सीएम ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात करते हुए कहा कि हम किसी को बख्शने वाले नहीं है,आज तक समझौता नहीें किया है।

यह भी पढे: पत्नी के शव को बक्सा में रखकर साइकिल पर ले जा रहा था पति, खून के रिसाव से खुल गया राज

Story Loader