तेज प्रताप की सगाई आरजेडी एमएलए चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय के साथ इसी साल 19 अप्रेल को पटना के मौर्या होटेल में हुई थी। तेज प्रताप ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'बिहार के मा. उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी जी को अपने विवाह का निमंत्रण दिया। लाख राजनीतिक और मनुवादी विद्वेष हम पर थोपी जाए, हम बहुजन समाज के लोग कृष्ण के वंशज हैं। हमारा दिल बहुत बड़ा है इसमें सब के लिए जगह है।’