छात्रों की मांगों को पूरी तरह से जायज बताते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि वे लंबे समय से पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और युवाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में पेपर लीक को पूरी तरह से रोका जाना चाहिए, परीक्षाएं तय समय सीमा के भीतर आयोजित की जानी चाहिए और युवाओं को समय पर और पारदर्शी तरीके से रोजगार मिलना चाहिए। ये ऐसी मांगें हैं जिन्हें उठाने की भी जरूरत नहीं पड़नी चाहिए थी, इन्हें पूरा करना सरकार का प्राथमिक कर्तव्य है।