17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए क्या है वह ट्विट जिसकी वजह से तेजस्वी हुए जमकर ट्रोल

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर एक कार्टून शेयर किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 5 Apr 2018, 7:36 PM IST

tejasvi yadav

tejasvi yadav

(पटना): बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर एक कार्टून शेयर किया जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार को बिहार का हत्यारा बताया हैैं। इस पोस्ट के सामने आने पर तेजस्वी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

गुरूवार को तेजस्वी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जो कार्टून शेयर किया उसमें सुशील मोदी और नीतीश कुमार को साथ दिखाया गया हैं। इसके निचे लिखा हुआ है कि कुर्सी के प्यारे बिहार के हत्यारें। इसी के साथ तेजस्वी ने आगे लिखा कि नीतीश का कुर्सी से लगाव, बिहार में चहुं ओर दंगा-फसाद।

सोशल मीडिया पर हुई जमकर आलोचना

अपने इस ट्विट के बाद तेजस्वी को सोशल मीडिया पर बहुत ट्रोल होना पड़ा। कई लोगों ने उन पर बिहार में दंगे भड़काकर नाम नीतीश कुमार पर लगाने का आरोप भी लगाया हैं। एक यूजर ने ट्विट कर कहा कि पिता के बिमार होने से तेजस्वी बौखला गए हैं। तेजस्वी को ट्रोल करने वाले ट्विट के बीच में एक ट्विट ऐसा भी था जिसमें तेजस्वी का समर्थन झलका। एक यूजर ने ट्विट करते हुए कहा कि दौर-ए-मोदी में कहां कोई ‘इंसान’ नजर आता है, कोई ‘हिंदू’ कोई दलित, तो कोई मुसलमान नजर आता है।’

तेजस्वी ने पेश किया था नीतीश के खिलाफ आरोप पत्र

तेजस्वी इन दिनों लगातार नीतीश सरकार के खिलाफ बयान दे रहे हैं। बुधवार को तेजस्वी ने नीतीश सरकार के खिलाफ आरोप पत्र पेश किया था। जिसमें उन्होंने राज्य सरकार पर कई आरोप लगाएं। तेजस्वी ने इस आरोप पत्र को नीतीश सरकार का रिपोर्ट कार्ड बताया और कहा कि सरकार ने इस वर्ष कोई भी काम नहीें किया हैं इसलिए अभी तक कोई रिपोर्ट कार्ड पेश नहीं कर पाई हैं। तेजस्वी ने इस आरोप पत्र में कहा कि राज्य सरकार सात निश्चित योजना को भूल गई हैंं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर फैल हो गई हैं और नीतीश के कार्यकाल में राज्य में किसी भी तरह का काम नहीं हो रहा हैं।