आज मुख्य विकास अधिकारी विजय कृष्ण भागवत के संज्ञान में आया कि मरौरी विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत औरैया जो स्वच्छ भारत मिशन के तहत ओडीएफ हो चुका है, इसमें एक दिव्यांग महिला अभी भी पात्र है, जिसे शौचालय नहीं मिला। इतना ही नहीं ग्राम प्रधान ने यह आरोप लगाया कि सचिव ने उससे ग्राम पंचायत को ओडीएफ करने के संबंध में दस्तखत कराये थे। इस गांव में 125 परिवारों में से 25 के यहां शौचालय नहीं थे। इनको धनरािश निर्गत कर गांव को आंकड़ों में ओडीएफ दिखाया गया। यह मामला सोशल मीडिया में आया तो मुख्य विकास अधिकारी ने तत्काल स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारियों से बात की और इस मामले में ओडीएफ की घोषणा करने वाले का पता लगाने को कहा। ह भी पढ़ें-