जानकारी के मुताबिक, अनिल वाजपेयी शुक्रवार को भाजपा का दामन थाम सकते हैं। बताया जा रहा है कि वह गठबंधन और उम्मीदवारी को लेकर नाराज थे। दिल्ली भाजपा नेता हरीश खुराना (Harish Khurana) ने पत्रिका डॉट काम को बताया कि अनिल वाजपेयी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, जब उनसे पूछा गया कब तक वह भाजपा का दामन थामेंगे तो उनका कहना था कि शामिल होते ही सूचना दे दी जाएगी। खुराना के इस बयान से साफ स्पष्ट है कि अनिल वाजपेयी जल्द ही भाजपा में शामिल हो जाएंगे।