27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटक: आज मैसूर, उडुपी और बेलगांव के चुनावी रण में उतरेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी आज से धुआंधार चुनाव प्रचार कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगे।

2 min read
Google source verification
pm modi

नई दिल्‍ली। पीएम नरेंद्र मोदी कर्नाटक में विधानसभा चुनाव प्रचार की धुआंधार शुरआत आज से करेंगे। मैसूर, उडुपी और बेलगांव में एक साथ विशाल चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर कांग्रेस को प्रदेश की सत्‍ता से बेदखल करने की भी कोशिश करेंगे। पीएम मोदी के मैदान में उतरने से चुनावी मौसम में सरगर्मी भी बढ़ने के आसार हैं। आपको बता दें कि चुनाव के तारीखों की घोषणा के बाद कर्नाटक में अभी तक पीएम ने चुनावी रैलियों को संबोधित नहीं किया। आज एक ही दिन में तीन रैलियों को संबोधित करने का उनका कार्यक्रम है।

कृष्‍ण मठ भी जाएंगे पीएम
इससे पहले वे पीएम मोदी फरवरी में प्रचार के लिए कर्नाटक आए थे। आज उडुपी रैली से पहले पीएम मोदी कृष्‍णा मठ जा सकते हैं और मठाचार्य से मिलकर उनका आशीर्वाद हासिल कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाले दिनों में पीएम मोदी की कम से कम एक दर्जन रैलियां हो सकती हैं।

सिद्धारमैया ने साधा पीएम पर निशाना
पीएम मोदी के कर्नाटक दौरा शुरू करने से पहले राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने ट्वीट कर उनसे सवाल पूछा है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि नरेंद्र मोदी जी पता चला कि आप मंगलवार कर्नाटक आ रहे हैं। हम आपका स्वागत करते हैं। जब आप यहां होंगे तो हम कन्नडिगा चाहेंगे कि आप हमारी इन चिंताओं पर ध्यान दें। साथ ही उन्होंने जी जर्नादन रेड्डी के भाइयों और सहयोगियों को भाजपा का उम्मीदवार बनाए जाने और येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाए जाने पर भी पीएम पर निशाना साधा।

पहले चरण में 48 सीटों को कवर करेंगे मोदी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी अपने दौरे की शुरुआत चामाराजनगर से करेंगे। सीएम सिद्धारमैया मैसूर जिले की चामुंडेश्वरी से चुनाव लड़ रहे हैं। पहली सभा में मोदी चामाराजनगर, मैसूर और मांड्या की 22 सीटों को कवर करेंगे। मोदी, उडुपी और चिक्कोद में सभा को संबोधित करेंगे। कैंपेन के पहले चरण में वे 48 विधानसभा सीटों को कवर करेंगे। इसके बाद वे दिल्ली लौट जाएंगे। दूसरे चरण में 47 और तीसरे चरण में 49 विधानसभा सीटों को कवर करेंगे। प्रस्‍तावित योजना के मुताबिक मोदी 3 मई को फिर से कर्नाटक लौटेंगे और कलबुर्गी, बेल्लारी और बेंगलुरु में सभाएं करेंगे। मोदी के चुनाव प्रचार का तीसरा चरण 5 मई को शुरू होगा। इसमें मोदी टुमकुर, शिवमोगा और गड़ाग में सभाएं करेंगे। चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में मोदी 7 मई को रायचूर, चित्रदुर्ग, कोलार और 8 मई को विजयवाड़ा, मैंगलुरु में सभाएं करेंगे। इन दो दिनों में वे 65 सीटों को कवर करेंगे।