प्रियंका चतुर्वेदी भी दे चुकी इस्तीफा
थरूर से पहले शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी संसद टीवी के कार्यक्रमों से खुद को अलग कर लिया। प्रियंका चतुर्वेदी संसद टीवी के कार्यक्रम 'मेरी कहानी' की एंकरिंग कर रही थी, जिससे उन्होंने इस्तीफा दे दिया।
दरअसल चतुर्वेदी राज्यसभा के उन 12 सदस्यों में शामिल हैं, जिन्हें सदन में अनुशासन हीनता और अशोभनीय आचरण के चलते सत्र की शेष अवधि के लिए 29 नवंबर को निलंबित कर दिया गया था।