नई दिल्ली। पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी पर चुनी हुई सरकार को काम नहीं करने देने का आरोप लगा है। इसी आधार पर ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के विधायक दल के नेता ए. अंबाजगन ने बेदी विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की मांग की है। अन्नाद्रमुक ने कहा कि उपराज्यपाल चुनी हुई कांग्रेस सरकार को लगातार परेशान कर रही हैं। लोकसभा चुनाव से पहले अन्नाद्रमुक का ये फैसला बीजेपी के विरोध में भी देखा जा रहा है। राजनीतिक पंडितों की मानें तो आगामी चुनाव में वही पार्टी बीजेपी को झटका दे सकती है, जिससे तमिलनाडु में उम्मीद की नजर से देखा जा रहा था