3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एम्स से लालू को मिली छुट्टी, रेल से फिर जाएंगे जेल

चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को एम्स से छुट्टी मिल गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pritesh Gupta

•

Updated: 30 Apr 2018, 1:29 PM IST

Lalu returns

नई दिल्ली।चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को एम्स से छुट्टी मिल गई है। मंगलवार को वे दिल्ली से रांची पहुंचेंगे। लालू की वापसी यात्रा भी ट्रेन के जरिये ही होगी। लालू कई दिनों से किडनी और दिल से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे हैं। रांची इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के डॉक्टर की सिफारिश पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स लाया गया था।

वापसी भी रेल से, पहले मचा था बवाल
सीबीआई कोर्ट से इलाज की अनुमति मिलने के बाद उन्हें रांची से दिल्ली लाया गया था। देश के सबसे चर्चित रेल मंत्रियों में शुमार रहे लालू रेल से ही यात्रा कर दिल्ली आए थे, लेकिन उनकी इस यात्रा को लेकर जमकर बवाल मचा था। दरअसल, लालू ने निजी खर्च पर हवाई यात्रा कर आने की बात कही थी, लेकिन उन्हें मंजूरी नहीं मिली। इसके बाद आरजेडी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को जमकर कोसा था। साथ ही उन्हें वरिष्ठ बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी का सालों पुराना वाकया भी याद दिलाया था।
लालू की रेल यात्रा पर बवाल, RJD ने मोदी-शाह को याद दिलाया आडवाणी का 28 साल पुराना वाकया

दो दशक से ज्यादा की जेल हो चुकी है लालू को
लालू यादव को चारा घोटाले के चार मामलों में सजा सुनाई जा चुकी है, जबकि दो मामलों में सुनवाई जारी है। वे कुल छह मामलों में आरोपी थे। देवघर, चाईबासा और दुमका मामले में मिलाकर उन्हें करीब दो दशक से ज्यादा समय की जेल हो चुकी है, वहीं बचे दो मामलों में अभी फैसला आना बाकी है। सजा सुनाने के बाद उन्हें रांची के बिरसा मुंडा जेल में रखा गया था, जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें पहले रिम्स और फिर एम्स लाया गया। इस बीच लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की सगाई का कार्यक्रम भी हुआ, लेकिन वे इसमें शरीक नहीं हो पाए।

लालू से मिल चिंतित हुए तेजस्वी, पिता को लेकर ट्विटर पर झलका दिल का दर्द