प्रियंका पर पलटवार
इससे पहले मंगवार को हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर जवाबी हमला किया था। ओवैसी ने प्रियंका के बयान पर कहा था, 'खुशी है कि वो अब नाटक नहीं कर रही हैं। कट्टर हिंदुत्व की विचारधारा को गले लगाना चाहती हैं तो ठीक है, लेकिन भाईचारे के मुद्दे पर वो खोखली बातें क्यों करती हैं।'
आपको बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राम मंदिर का समर्थन करते हुए कहा था कि राम सबमें हैं और सबके हैं। उनके इसी बयान पर ओवैसी ने पलटवार किया था।