27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पश्चिम बंगाल में CAA को लेकर अमित शाह का बड़ा ऐलान, बताया कब होगा लागू

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले गर्माई राजनीति गृहमंत्री अमित शाह ने CAA को लेकर किया बड़ा ऐलान बताया बंगाल में कब लागू किया जाएगा नागरिकता कानून
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 12 Feb 2021, 8:36 AM IST

Home Minister Amit Shah

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल ( West Bengla ) में इन दिनों सियासी दलों पर चुनावी रंग चढ़ा हुआ है। तृणमूल कांग्रेस ( TMC ) को सत्ता से बेदलख करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एढ़ी-चोटी का जोर लगा रही है। यही वजह है कि पार्टी के शीर्ष नेता लगातार बंगाल का दौरा कर जनता के बीच अपनी जड़ें जमाने में जुटे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah ) भी गुरुवार को बंगाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ना सिर्फ ममता सरकार को घेरा बल्कि नागरिकता कानून को लेकर बड़ा ऐलान भी कर डाला।

शाह ने कहा कि वे बंगाल में ममता सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए ही आए हैं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि प्रदेश में सीएए कब लागू कर दिया जाएगा।

पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता ने बिगड़े बोल- ममता बनर्जी की तुलना इस जानवर से कर डाली

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी प्रदेश में लगातार ममता सरकार पर हमले बोल रही है। गुरुवार को पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी टीएमसी प्रमुख को आड़े हाथों लिया। साथ ही सीएए को लेकर बड़ा ऐलान भी कर डाला।

एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि हम कोविड-19 टीकाकरण खत्म होने के बाद सीएए के तहत शरणार्थियों को नागरिकता देने की शुरुआत करेंगे।

उन्होंने कहा कि विपक्ष सीएए पर अल्पसंख्यकों को गुमराह कर रहा है। भारतीय अल्पसंख्यकों की नागरिकता पर इससे असर नहीं पड़ेगा।

'जय श्रीराम' के नारे पर राजनीति
‘जय श्रीराम’ के नारे लगाने की अनुमति नहीं देने पर अमित साह ने ममता सरकार को घेरा।
शाह ने कहा कि अगर कोई बंगाल में राजनीतिक स्लोगन के तौर पर जय श्रीराम का नारा लगाता है तो ममता दीदी नाराज हो जाती हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि बनर्जी लोगों के साथ अपराधियों की तरह व्यवहार करती हैं, अगर वे जय श्रीराम के जयकारे लगाते हैं।

पाकिस्तान की हुई एंट्री
शाह ने संबोधन में एक बार फिर पाकिस्तान की एंट्री हो गई। दरअसल बीजेपी कई बार ममता सरकार को घेरने में पाकिस्तान का जिक्र कर चुकी है। एक बार फिर शाह ने कहा कि ‘अगर भारत में जय श्रीराम के नारे नहीं लगाए जाएंगे, तो क्या यह पाकिस्तान में लगाए जाएंगे?’

शाह का दावा, मई के बाद ममता नहीं रहेंगी सीएम
कूच बिहार में परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद शाह ने दावा किया कि मई के बाद (जब विधानसभा चुनाव समाप्त होंगे) ममता बनर्जी मुख्यमंत्री नहीं रहेंगी। उन्होंने साथ ही कहा कि वह भी तब तक ‘जय श्रीराम’ कहने लगेंगी।

ममता का पलटवार
एक तरफ बीजेपी टीएमसी और ममता सरकार पर निशाने साध रही है तो दूसरी तरफ ममता बनर्जी भी जमकर पलटवार कर रही है। शाह के ममता को मई तक सीएम नहीं रहने के दावे पर टीएमसी प्रमुख ने कहा कि- बंगाल में आकर भाषण जरूर दें, लेकिन धमकी किसी को ना दें।

भारतीय रेलवे ट्रेनों में शुरू कर रहा है एसी का चौथा क्लास, अब एसी-3 इकोनॉमी क्लास का फायदा उठा सकेंगे यात्री, जानिए खासियत

यही नहीं टीएमसी छोड़ बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं पर भी ममता ने निशाना साधा और चुटीले अंदाज में कहा कि जिस तरह प्लासी के जंग में मीरजाफर आखिरी समय में अंग्रेजों की सेना में शामिल हो गए थे, उसी तरह कुछ नटखट गायों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। ममता ने इन्हें हम्बा-हम्बा और रम्बा-रम्बा ( गायों की ओर से निकालने वाली आवाज ) कहा।