पश्चिम बंगाल के बीजेपी प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पुलिस पर सवाल उठाए और लिखा है कि, 'हम शर्मिंदा हैं, शायद प्रजातंत्र भी शर्मिंदा है!' उन्होंने आगे लिखा, 'डीजी के पूर्ण प्रयास के बाद भी आखिर पुरुलिया जिले में बीजेपी कार्यकर्ता की लाश सुबह टॉवर पर लटकी हुई मिली है’!। कैलाश विजयवर्गीय ने इसे पुलिस और टीएमसी की साजिश करार देते हुए ये भी लिखा, ‘ यह पुलिस और टीएमसी के गुंडों का षड्यंत्र है।