सिद्धू ने कहा कि उनकी तरफ से ट्रेन हादसों में मारे गए पांच ऐसे परिवारों की शिनाख्त की गई है, जिनके घर में कोई भी सदस्य आमदनी करने योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि वह इन परिवारों का चूल्हा चलाने के लिए अपनी आमदनी में से हर महीने एक परिवार को 10 हजार रुपए और बाकी चार परिवारों को 7500 रुपए देंगे। उन्होंने कहा कि सहायता राशि इन परिवारों के बैंक खातों में भेज दी जाएगी। ट्रेन हादसों में मारे गए अन्य परिवारों के सदस्यों का भी विवरण तैयार किया जा रहा है और जिन परिवारों का कमाने वाला कोई सदस्य नहीं होगा, उसे हर महीने आर्थिक सहायता दी जाएगी।