10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली का मोहल्ला क्लीनिक देखने आएंगे खट्टर, केजरीवाल बोले- मैं खुद करुंगा स्वागत

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 'दिल्ली मॉडल से हरियाणा को मात देने की तैयारी कर ली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 1 Nov 2018, 6:16 PM IST

arvind kejriwal

दिल्ली का मोहल्ला क्लीनिक देखने आएंगे खट्टर, केजरीवाल बोले- मैं खुद करुंगा स्वागत

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले आम आदमी पार्टी हरियाणा की बीजेपी सरकार को अपने विकास कार्यों में पूरी तरह से टक्कर देने के मूड में है। इसके लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 'दिल्ली मॉडल से हरियाणा को मात देने की तैयारी कर ली है। इसके लिए उन्होंने अपने सबसे अनोखो प्रोजेक्ट मोहल्ला क्लीनिक को चुना है। केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली की मोहल्ला क्लीनिक देखने की उनकी चुनौती स्वीकार कर ली है।

मैं खुद करुंगा खट्टर का स्वागत: केजरीवाल

हरियाणा दिवस के मौके पर केजरीवाल ने एक सम्मेलन में कहा कि जनतंत्र के लिए यह बहुत अच्छी बात है कि खट्टर ने दिल्ली की मोहल्ला क्लीनिक देखने की उनकी चुनौती स्वीकार की है। खट्टर आने की तारीख बता दें कि वह स्वयं उनका दिल्ली सीमा पर स्वागत करेंगे।

रफाल सौदे पर घिर चुकी है मोदी सरकार, होनी चाहिए जांच: संजय सिंह

केजरीवाल ने बताई आगे की प्लानिंग

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की मोहल्ला क्लीनिक और हरियाणा की डिस्पेंसरियों का तुलनात्मक अध्ययन करने के लिए खट्टर दिल्ली के तीन ऐसे मोहल्ला क्लीनिक चुन लें जो उनके हिसाब से अच्छे नहीं हैं। इसके बाद मैं वहां के दो मोहल्ला क्लीनिक चुन लूंगा जो मेरे हिसाब से अच्छे हैं। इन्हें देखने के लिये मैं उनके साथ-साथ चलूंगा। इसी तरह मैं हरियाणा की तीन डिस्पेंसरी चुन लेता हूं और खट्टर साहब प्रदेश की दो ऐसी डिस्पेंसरी चुन लें जिनमें उन्होंने बहुत अच्छा काम किया हो। इन्हें देखने के लिए मैं 12 नवम्बर को हरियाणा आऊंगा और उम्मीद करता हूं कि खट्टर भी उनके साथ ये डिस्पेंसरियां देखने चलेंगे। इसके बाद स्थिति साफ हो जाएगी ।

खट्टर ने उड़ाया था मोहल्ला क्नीनिक का मजाक

बता दें कि सीएम खट्टर ने हाल ही में केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उनकी सरकार की मोहल्ला क्नीनिकों को ‘हल्ला क्लीनिक’ की संज्ञा दी थी। उन्होंने कहा था कि वहां ईलाज की सुविधाएं तो दूर बल्कि गंदगी और पशु बंधते हैं। खट्टर ने केजरीवाल को दूसरे राज्यों की चिंता छोड़ दिल्ली पर ध्यान देने की नसीहत भी दी थी।