Assam CM Suspense। असम का नया सीएम कौन होगा? हेमंत बिस्वा सरमा या सर्बानंद सोनोवाल, आज इस बात से पर्दा हट जाएगा। विधायक दल की बैठक में दोनों में से एक के नाम पर मुहर आज लग जाएगी। खबरों की मानें तो हेमंत बिस्वा सरमा पर आम सहमति बन सकती है। वहीं दूसरी ओर सर्बानंद सोनोवाल दिल्ली बुलाकर नई जिम्मेदारियों से लैस किया जा सकता है। आपको बता दें कि शनिवार को दोनों ही नेता गृहमंत्री अमित शाह अलग-अलग गाडिय़ों से मिलने पहुंचे मुलाकात के बाद सरमा और सोनवाल एक ही गाड़ी से रवना हुए।