कृषि विधेयकों के खिलाफ भारत बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों पर बिना अनुमति के प्रदर्शन करने, जुलूस निकालने, कोविद—19 प्रतिबंधित इलाके में प्रदर्शन करने, सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करने और सड़क पर जाम व मारपीट करने सहित अन्य आरोप हैं। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान सड़क पर भीड़ भी जमा हुई। बेली रोड जैसे प्रतिबंधित इलाके में प्रदर्शन किया गया। इस मामले में आरोपी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।