17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

11 साल पहले सिर्फ 36 लाख रुपए थे अब करोड़ों के मालिक हैं रेप के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर

उन्नाव गैंगरेप और आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से जुड़ी बड़ी बातें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 13 Apr 2018, 10:23 AM IST

Unnao gangrape

नई दिल्ली। उन्नाव गैंगरेप के मुख्य आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने हिरासत में ले लिया है। सीबीआई ने शुक्रवार तड़के विधायक को उनके इंदिरानगर स्थित आवास से हिरासत में लिया। सीबीआई फिलहाल उनसे पूछताछ कर रही है। सीबीआई ने जांच हाथ में आने के बाद गुरुवार को इस मामले में प्राथिमिकी दर्ज की थी।

उन्नाव गैंगरेप और कुलदीप सिंह सेंगर से जुड़ी बड़ी बातें

- विधायक के खिलाफ संगीन धाराओं में दर्ज है केस इस मामले में पीड़िता की मां की शिकायत पर उन्नाव के माखी थाने में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

- विधायक के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376 ,506 और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दायर है। गुरुवार को यूपी के डीजीपी ने कहा था कि मामला सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया है इसलिए गिरफ्तारी पर फैसला सीबीआई ही लेगी।

- लखनऊ सीबीआई कार्यालय में पूछताछ के दौरान एजेंसी ने एसआईटी को भी तलब किया है, जो उन्हें इस मामले में जुड़े अब तक के दस्तावेज सौंपेगी।

- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया था। गुरुवार को इस पूरे मामले पर सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को दो बजे तक इस मामले में जवाब देने को कहा था। इस दौरान कोर्ट ने यूपी सरकार से पूछा कि आप एक घंटे में बताएं कि विधायक को गिरफ्तार करेंगे या नहीं? इसके जवाब में यूपी सरकार ने कहा कि हमारे पास विधायक के खिलाफ सबूत नहीं हैं। उनके बाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार दोपहर दो बजे फैसला सुनाने की बातें कही थी।

- यूपी पुलिस रेप केस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सम्मान देकर संबोधित कर रही थी। पत्रकारों के सवाल उठाने पर उन्होंने कहा कि विधायक अभी आरोपी हैं, दोषी नहीं।

- कुलदीप सेंगर ने 2002 में कांग्रेस के टिकट पर उन्नाव से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसके बाद 2007 में बसपा के टिकट से बांगरमऊ विधानसभा सीट से लड़े। 2012 में बसपा छोड़ उन्होंने सपा के टिकट पर भगंवत नगर सीट से चुनाव लड़े और जीत गए।

- लगातार तीन बार तीन पार्टी से चुनाव लड़ने और जीतने के बाद 2017 में सेंगर ने भाजपा का भी दामन थाम लिया। भाजपा ने उन्हें बांगरमऊ विधानसभा सीट से टिकट दिया और उन्होंने चौथी बार भी जीत दर्ज की।

- 2007 के चुनावी घोषणा पत्र में कुलदीप सिंह सेंगर ने अपनी संपत्ति 36 लाख रुपए बताई थी। विधायक बनते ही उनकी संपत्ति में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। 2012 के चुनावी घोषणा पत्र में सेंगर ने एक करोड़ 27 लाख रुपए की संपत्ति सार्वजनिक की।

- 2017 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ते समय कुलदीप सिंह की संपत्ति लगभग दोगुनी बढ़ गई। अपने चुनावी घोषणा पत्र में उन्होंने 2 करोड़ 14 लाख की संपत्ति बताई।