नई दिल्ली। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अविवाहित लड़कियों को लिए एक योजना शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत इंटर पास सभी अविवाहित छात्राओं को 10-10 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस योजना के पीछे सीएम नीतीश कुमार का उद्देश्य राज्य में बाल विवाह के खिलाफ उनके अभियान को मजबूती देना है। इस महत्वपूर्ण योजना को बिहार सरकार ने मंगलवार को मंजूरी प्रदान कर दी थी। अब यह योजना पूरे राज्य में लागू कर दी गई है। एक अनुमान के अनुसार राज्य की करीब ढाई लाख छात्राओं को इस योजना का लाभ मिल सकेगा। इसके अलावा नीतीश सरकार ने प्रदेश में लागू साइकिल योजना में भी 500 रुपए की बढ़ोतरी की है। आपको बता दें कि अब नौंवी कक्षा के छात्र-छात्राओं को साइकिल खरीदने के लिए 2500 रुपए के स्थान पर 3000 रुपए दिए जाएंगे।