8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना से हाहाकार के बीच भाजपा नेता के प्लॉट में खड़ी मिलीं इतनी एंबुलेंस, पप्पू यादव ने खोला मोर्चा

जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव ने भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के प्लॉट पर छापा मारा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 8 May 2021, 7:20 PM IST

कोरोना से हाहाकार के बीच भाजपा नेता के प्लॉट में खड़ी मिलीं इतनी एंबुलेंस, पप्पू यादव ने खोला मोर्चा

कोरोना से हाहाकार के बीच भाजपा नेता के प्लॉट में खड़ी मिलीं इतनी एंबुलेंस, पप्पू यादव ने खोला मोर्चा

नई दिल्ली। बिहार के मधेपुरा से पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव ( Jan Adhikar Party president Rajesh Ranjan ) ने भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ( Rajiv Pratap Rudy ) के प्लॉट पर छापा मारा है, जहां उनको 30 से ज्यादा एंबुलेंस खड़ी मिली हैं। इस घटना के बाद दोनों नेता आमने-सामने आए गए हैं। वहीं, रूडी के समर्थकों ने जेएपी नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

कोरोना संक्रमित छोटा राजन की मौत से एम्स का इनकार, कहा- अंडरवर्ल्ड डॉन जिंदा है

इस दौरान पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने एक बयान में कि कोरोना महामारी से हाहाकार मचा हुआ है, वहीं दूसरी ओर भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी के कार्यालय में दर्जनों एम्बुलेंस छिपाकर रखी गई हैं। इसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री रूडी ने सफाई देते हुए कहा कि पप्पू यादव घटिया राजनीति करते हैं। वे बिना जानकारी के ही सवाल उठा रहे हैं। रूडी ने कहा कि एंबुलेंस इसलिए इकट्ठी खड़ी हैं, क्योंकि ड्राइवर नहीं हैं। मैं कह रहा हूं कि पप्पू यादव कोविड में ड्राइवर दीजिए और सभी एंबुलेंस सारण में चलवाइए। मैं मुफ्त में ये सभी गाड़ी देने के लिए तैयार हूं।

VIDEO: हर्षवर्धन ने आरएमएल अस्पताल में कोविड संबंधी तैयारियों की समीक्षा की

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने कहा कि यादव के खिलाफ अमनौर थाने में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, पप्पू यादव ने इस मामले में पलटवार करते हुए पटना में एक संवाददाता सम्मेलन में उन ड्राइवरों की परेड कराई जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस हैं। ये सभी ड्राइवर उन एंबुलेंस को चलाने के लिए तैयार हैं। पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ऐसी गतिविधियों को रोकने और इन ड्राइवरों की सेवाओं का उपयोग करने की अपील की जो काम करने के लिए तैयार हैं।

Coronavirus: रांची में CM हेमंत सोरेन ने RIMS में 528 बेड वाले कोरोना हॉस्पिटल उद्घाटन किया

इससे पहले पप्पू यादव ने बयान जारी कर कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रूडी के अमनौर स्थित कार्यालय परिसर में दर्जनों एंबुलेंस बरामद। सांसद विकास निधि से खरीदा गया एंबुलेंस। किसके निर्देश पर यहां छिपाकर रखा गया है, इसकी जांच हो। सारण जिलाधिकारी, सिविल सर्जन यह बताएं! भाजपा जवाब दे।