नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मुस्लिम बुद्धिजीवियों से होने वाली मुलाकात पर बीजेपी ने निशाना साधा है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी वोट के लिए छद्म धर्मनिरपेक्षता का लबादा ओढ़ जाति और धर्म के नाम पर देश को न बांटे। उन्होंने कहा कि जब-जब चुनाव आता है तब राहुल गांधी को मुस्लिम समाज की याद आती है।