एक हफ्ते पहले ही राहुल गांधी ने जारी किया था कांग्रेस का मेनिफेस्टो
बीते शुक्रवार को ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मैंगलोर में पार्टी का घोषणापत्रा जारी किया था। कांग्रेस के मेनिफेस्टो में वोटरों के कई लोकलुभावन वादे किए गए थे। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में वादों की झड़ी लगा दी थी। राहुल गांधी ने युवाओं के लिए स्मार्टफोन और 20 लाख नई नौकरियां देने का वादा किया था। इसके अलावा हर गांव में इंदिरा क्लीनिक, हर शहर में राजीव क्लीनिक बनाने का वादा भी किया गया था। ऐसे में देखना होगा कि बीजेपी किस तरह के वादों के जरिए कांग्रेस के मेनिफेस्टो को चुनौती देगी।