नई दिल्ली।गुजरात चुनाव में जहां बीजेपी हार्दिक पटेल पर सीडी को लेकर निशाना साध रही है तो वहीं हार्दिक अब बीजेपी के घोषणा पत्र को लेकर बीजेपी को घेर रहे हैं। शुक्रवार को हार्दिक पटेल ने बीजेपी पर निशाना साधने के लिए ताबड़तोड़ ट्वीट किए। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि उनकी सीडी बनाने के चक्कर में बीजेपी घोषणा पत्र बनाना भूल गई है। उन्होंने लिखा कि गुजरात में विकास के साथ- साथ चुनावी घोषणा पत्र भी लापता हैं। साहब कोई कुछ भी नहीं कहेगा कृपया आप एक बार चुनावी घोषणा पत्र में अपनी शैली में फेंक दीजिए। इसके बाद उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता ने गलत शब्द का इस्तेमाल किया और कांग्रेस पार्टी ने उसको सस्पेंड कर दिया, लेकिन अभी के प्रधानमंत्री जब CM थे तब चुनाव प्रचार में हिंदुस्तान की बहू को बार गर्ल कहते थे क्या वो ठीक था। अपने तीसरे ट्वीट में हार्दिक ने लिखा कि अभी सूरत में आयोजित मोरारी बापू की राम कथा में जा रहा था लेकिन पुलिस ने रोका और कहा की आचार संहिता लागू हैं। आप नहीं जा सकते, धर्म में भी अब आचारसंहिता लगती हैं। राम राम।