जानें किसको सौंपी गई थी ज्योतिरादित्य सिंधिया को BJP में लाने की जिम्मेदारी? फिर ऐसे लिखी गई पटकथा
ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) में शामिल हुए
भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष JP नड्डा ने सिंधिया को भाजपा की सदस्यता दिलाई
सिंधिया को भाजपा ज्वाइन कराने में जफर इस्लाम का सबसे बड़ा रोल माना जा रहा
जानें किसको सौंपी गई थी ज्योतिरादित्य सिंधिया को BJP में लाने की जिम्मेदारी?
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Jyotiraditya Scindia ) बुधवार को यहां भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) में शामिल हो गए।
BJP अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ( BJP President JP Nadda ) ने सिंधिया को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इससे पहले वह अपराह्न् 12.30 बजे पार्टी में शामिल होने वाले थे, लेकिन बाद में समय आगे बढ़ा दिया गया।
सिंधिया को भाजपा ज्वाइन कराने में जिस शख्स का सबसे बड़ा रोल माना जा रहा है, उसका नाम जफर इस्लाम ( Zafar islam ) है।