सिद्दीकी पर भी पलटवार
बीजेपी नेता अनिल विज ने पश्चिम बंगाल के गृहमंत्री सिद्दीकी उल्ला चौधरी पर भी जमकर पलटवार किया। चौधरी ने अपने बयान में कहा था कि अगर सीएए वापस न लिया तो गृह मंत्री अमित शाह के कोलकाता आने पर उन्हें एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा।
इस पर विज ने कहा है कि पश्चिमी बंगाल भी हिंदुस्तान का हिस्सा है और हिंदुस्तान का कोई भी आदमी किसी भी प्रांत में जा सकता है।