कश्मीर मुद्दे का जिक्र करते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि जिस कश्मीर के कारण ये सब आतंकवादी घटना पाकिस्तान करवा रहा है, उस कश्मीर समस्या का कोई जनक है तो पंडित जवाहरलाल नेहरू। जिनकी वजह से आज कश्मीर फंसा हुआ है। अगर सरदार पटेल देश के पहले प्रधानमंत्री होते, तो आज देश में कश्मीर समस्या नहीं होती।