रात करीब 12 बजे के आसपास विनय कटियार के पर्सनल मोबाइल पर एक अनजान मोबाइल नंबर से फोन कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपशब्दों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। विनय कटियार ने जब अपने बारे में बताना चाहा, तो मोबाइल कॉल करने वाले ने कहा कि, तुम्हारे दिन अब बहुत कम बचे हैं। कब तक बचोगे। तुम्हारे दिन थोड़े रह गए हैं। मार देंगे।" विनय कटियार ने जब फोन कॉल करने वाले से पूछा कि वो कहां से बोल रहा है तो जवाब मिला, जंतर मंतर (दिल्ली) से। इसके बाद मोबाइल-कॉल करने वाले ने कॉल डिस्कनेक्ट कर दी। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम का पता लगते ही नई दिल्ली जिला पुलिस के तमाम आला अफसर घटनास्थल पर पहुंच गए।