नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती के सलाउद्दीन को लेकर आए बयान ने सियासी घमासान मचा दिया है। पीडीपी प्रमुख के इस बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है। भाजपा नेता वीणा गुप्ता ने महबूबा पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह राज्य की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं, ऐसे में उनको अपनी मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।