22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / झारखंड में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर विराम, रघुवर सरकार के कार्यों की शाह ने की तारीफ

झारखंड में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर विराम, रघुवर सरकार के कार्यों की शाह ने की तारीफ

तीन दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन रविवार को अमित शाह ने अमर शहीद बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु में शहीद ग्राम विकास योजना की शुरुआत की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 17 Sep 2017, 7:03 PM IST

amit shah

रांची: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तीन दिवसीय झारखंड प्रवास के बाद रविवार शाम वापस दिल्ली लौट गए। भाजपा अध्यक्ष ने जहां झारखंड में पार्टी संगठन को और अधिक सुदृढ़ करने को लेकर पार्टी नेताओं से गहन विचार-विमर्श किया। वहीं कई सार्वजनिक मंचों पर मुख्यमंत्री रघुवर दास सरकार के 1000 दिनों के कार्यकाल की जमकर प्रशंसा की और दावा किया कि भाजपा नेतृत्व वाली पूर्ण बहुमत सरकार ने झारखंड का कायाकल्प करने का काम किया है।

हालांकि पार्टी के कई विधायकों, सांसदों और वरिष्ठ नेताओं ने राज्य में स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली व्यवस्था की चरमराई स्थिति का जिक्र करते हुए भाजपा अध्यक्ष के समक्ष राज्य सरकार की शिकायत भी रखी। परंतु राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जिस तरह से भाजपा अध्यक्ष ने सारी शिकायतों को दरकिनार करते हुए राज्य सरकार के कामकाज की सराहना की, उसे देखते हुए यह माना जा रहा है कि पार्टी के अंदर मुख्यमंत्री रघुवर सरकार के विरोधियों को तगड़ा झटका लगा है और झारखंड में फिलहाल नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर विराम लग गया है।

तीन दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन रविवार को अमित शाह ने अमर शहीद बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु में शहीद ग्राम विकास योजना की शुरुआत की। इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि भगवान बिरसा का पूरा राष्ट्र ऋणी है जिन्होंने अपना पूरा जीवन अपनी संस्कृति और अपने देश की स्वतंत्रता को अक्षुण्ण रखने में लगा दिया और अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। अपने 25 साल के जीवन में ऐसा कार्य कर गए कि करोड़ो लोगों के प्रेरणा स्रोत बन गए। अमित शाह ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

यहां शाह ने शहीद ग्राम विकास योजना अंतर्गत आवास योजना की शुरुआत के साथ ही बिरसा कॉम्प्लेक्स स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण, बिरसा कॉम्पलेक्स में पौधारोपण, भगवान बिरसा मुंडा से सम्बंधित पुस्तक का विमोचन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत गैस चूल्हा एवं कनेक्शन का वितरण किया। साथ ही अनुसूचित जनजाति छात्र- छात्राओं के बीच सोलर लैंप का वितरण किया। इस मौके पर स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया था।

कार्यक्रम में मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, डॉ लुइस मरांडी, रामचन्द्र चंद्रवंशी, अमर कुमार बाउरी, रणधीर कुमार सिंह, सांसद लक्ष्मण गिलुवा, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, विधायक खिजरी रामकुमार पाहन, मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, विकास आयुक्त अमित खरे व अन्य उपस्थित थे।

पीएम के जन्मदिन पर शाह ने स्वच्छता कार्यक्रम में लिया हिस्सा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी के स्वप्न को पूरा करने का प्रण लिया है। इसी कड़ी में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है और स्वच्छता को जन आंदोलन बना दिया है। इसका असर भी दिखने लगा है। अमित शाह रविवार को रांची के अरगोड़ा मैदान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी उद्य्नान तथा तालाब के जीर्णोद्धार के शिलान्यास के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। अमित शाह ने कहा कि झारखंड सरकार ने स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के पाठ्यक्रम में स्वच्छता का संस्कार पाठ्य पुस्तक की शुरुआत की है, जो बहुत ही अच्छी पहल है।