MLA Anoop Nag attacked BJP : अंतागढ़। विधायक अनूप नाग ने जिला खनिज न्यास निधि से सोलर स्ट्रीट लाइट स्थापना में भाजपा द्वारा लगाए जा रहे अनियमितता के आरोप पर पलटवार करते हुए भाजपा पर मुद्दाविहीन और क्षेत्र की जनता को गुमराह करने की राजनीति करने का आरोप लगाया। अनूप नाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि पांच साल तक नींद में सोने वाले भाजपा को आम जनता की याद नहीं आई है।