वादा करने पर किए गए रिहा
विधायक राजकुमार शाह के बंधक बनाए जाने की खबर मिलते पुलिस विभाग में खलबली मच गई। भारी तादात में पुलिस फोर्स गांव पहुंच गई लेकिन ग्रामीण विधायक को छोड़ने को तैयार नहीं थी। काफी समझाने के बाद शाह ने पीड़ित परिवारों को 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। साथ ही इलाके में मेडिकल सुविधा सुधारने का वादा किया, तब जाकर लोगों ने विधायक को जाने दिया।