16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरक्षण की मांग: मराठा समाज की धमकी के बाद पंढरपुर में पूजा नहीं करेंगे सीएम फडणवीस

दरअसल मराठा समाज आरक्षण की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन कर रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 22 Jul 2018, 4:34 PM IST

cm fadanvis

आरक्षण की मांग: मराठा समाज की धमकी के बाद पंढरपूर में पूजा नहीं करेंगे सीएम फडणवीस

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पंढरपुर में पूजा अर्चना नहीं करेंगे। मराठा समाज की धमकी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने पूजा नहीं करने का फैसला लिया है। फडणवीस ने कहा कि मराठा आरक्षण का मामला हाईकोर्ट में है। इस पर फैसला कोर्ट द्वारा लिया जाएगा। इसमें सरकार कुछ नहीं कर सकती है। हालांकि उन्होंने कहा कि मराठी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाएगा।

आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर नहीं जाने का किया फैसला

आरक्षण पूरी नहीं होने पर पंढरपुर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पूजा नहीं करने की धमकी दी है। जिसके बाद मीडिया से बातचीत में फडणवीस ने कहा कि पंढरपुर जाने वाले तीर्थयात्रियों की परंपरा 700 साल पुरानी है। मैं पिछले 3 सालों से वहां जा रहा हूं। 'मुझे अब भी वहां जाने से कोई नहीं रोक सकता। क्योंकि मेरे पास जेड सुरक्षा उपलब्ध है। कुछ लोगों ने इसके खिलाफ विरोध किया है, उनका स्टैंड गलत है। अगर मैं 10 लाख तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा का कारण हूं, तो मैं वहां नहीं जाऊंगा। लेकिन समाज की ओर से प्रदर्शन को हिंसा का रूप दिया जा रहा है तो यह गलत है।

मुख्यमंत्री को पत्नी संग पूजा करने की परंपरा है वर्षों पुरानी

गौरतलब है कि आषाढ़ी एकादशी के दिन पंढरपुर के विठोबा मंदिर में सीएम द्वारा अपनी पत्नी के साथ पूजा करने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। लेकिन मराठा समाज के तेवर को देखते हुए सीएम फडणवीस ने यहां न आने का फैसला लिया है।

आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन जारी

दरअसल मराठा समाज आरक्षण की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन कर रहा है। पंढरपुर में एसटी बस में तोडफोड की गई है। बीड के परली में मराठा समाज का आंदोलन जारी है। रविवार को सोलापुर में सहकारिता मंत्री सुभाष देशमुख के काफिले को घेर लिया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनकारियों से फोन से बात की है। लेकिन आंदोलनकारी आरक्षण पर ठोस निर्णय की मांग को लेकर डटे हुए हैं। आंदोलनकारी कई जगहों पर पथराव भी कर रहे हैं।