नई दिल्ली। कांग्रेस ने सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर एक बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस ने कहा कि सीएम ने 1767 करोड़ रुपये के भूमि का घोटाला किया है। सोमवार को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला मीडिया से रू-ब-रू हुए। उन्होंने मीडिया को बताया कि फडणवीस सरकार ने लगभग 1,767 करोड़ रुपये की कीमत वाली 24 एकड़ जमीन पैराडाइज बिल्डर्स को मात्र 3.60 करोड़ रुपये में दी है।