नई दिल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ( CM HD Kumarswamy ) ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा पर जेडीएस विधायक को करोड़ों रुपए रिश्वत देने का आरोप लगाया है। कुमारस्वामी ने कहा कि पार्टी के उक्त विधायक ने मुझे फोनकर इस बात की जानकारी दी है। पार्टी के विधायक ने बताया है कि जेडीएस छोड़ने के लिए भाजपा के एक नेता ने 10 करोड़ रुपए की पेशकश की है।