मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला में प्रियंका गांधी के आवास पर कार्रवाई करने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका के आवास को तोड़ने जैसी कोई बात नहीं है। सीएम ने कहा कि कंगना हिमाचल की बेटी है और उनके मुंबई कार्यालय को तोड़ा गया, तो स्वभाविक रूप से इसका रिएक्शन तो हिमाचल में होना ही था।