28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / हेमेत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे सीएम केजरीवाल

हेमेत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे सीएम केजरीवाल

उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल नहीं हुए थे केजरीवाल अरविंद केजरीवाल की जगह संजय सिंह शामिल होंगे दोपहर 2 बजे शुरू होगा समारोह
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Navyavesh Navrahi

•

Updated: 29 Dec 2019, 11:25 AM IST

arvind_kejriwal_cm.jpg

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हेमंत सोरेन के शपथग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। जानकारी के अनुसार- पूर्व निर्धारित कार्यक्रम और व्‍यस्‍तता के कारण अरविंद केजरीवाल हेमंत के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। उनकी जगह आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यसभा सांसद संजय सिंह समारोह में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें: केरल : इतिहासकार इरफान राज्यपाल से भिड़े, स्टाफ से धक्का-मुक्की का आरोप

बता दें, इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह में भी सीएम अरविंद केजरीवाल शामिल नहीं हुए थे। हालांकि, शिवसेना ने उन्हें न्योता भेजा था।

समारोह में शामिल होंगे कई वरिष्ठ नेता

दरअसल, झारखंड में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्‍यक्ष हेमंत सोरेन की अुगावाई में नई सरकार का गठन हो रहा है। दोपहर दो बजे से शपथग्रहण समारोह शुरू होने की संभावना है। हेमंत सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। समारोह में कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। समारोह के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में छुटि्टयों की सूची जारी, शेख अब्दुल्ला जयंती पर अवकाश हटाया

प्रणब मुखर्जी भी हो सकते हैं शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार- शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सहित राजनीतिक, सामाजिक और उद्योग जगत की बड़ी हस्तियां भी शामिल होंगी। करीब पांच हजार वीवीआईपी के अलावा आम लोगों के लिए बैठने की अलग से व्यवस्था की गई है। संभावित भीड़ को देखते हुए शहर के ट्रैफिक में भी बदलाव किया जा चुका है।