नई दिल्ली। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बुरी तरह भड़क गए। यही नहीं उन्होंने सवाल पूछने वाले पत्रकार को भी झिड़क दिया। जिसके बाद खट्टर ने विषय को बदलते हुए प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान पर बोलना शुरू कर दिया। दरअसल, एक प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकार ने छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सवाल पूछ लिया, खट्टर ताव में आए गए। उन्होंने पत्रकार से कहा कि “क्या बात कर रहे हो यार! विषय क्या है तुम्हारा। इसका जवाब यहां नहीं मिलेगा।”