नई दिल्ली। सक्रिय राजनीति में कदम रखने के बाद लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की मदद के लिए पार्टी ने 3-3 सचिव नियुक्त किए गए हैं। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के अनुसार प्रियंका गांधी के सहयोग के लिए कुमार आशीष, बाजीराव खाडे व जुबैर खान को लगाया गया है। इसके साथ ही कांग्रेंस के अन्य महासचिव और वेस्ट यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए भी सहायक के रूप में तीन सचिवों को नियुक्त किया गया है, इनमें धरज गुर्जर, रोहित चौधरी और राणा गोस्वामी का नाम शामिल किया गया है।