आपको बता दें कि कांग्रेस के प्रखर नेता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और आगे भी रहेगा। उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि यदि कोई एक किताब बेचने के लिए सस्ते हथकंडे अपनाता है तो इससे शाश्वत सत्य नहीं बदल जाएगा, कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और आगे हमेशा रहेगा। रणदीप सुरजेवाला ने कांग्रेस के दोनों नेताओं सैफुद्दीन सोज और गुलाब नबी आजाद के बयान को खारिज कर दिया और कहा कि देश में भिन्न-भिन्न तरह के लोग हैं और अपने विचार से भिन्न-भिन्न बयान देते रहते हैं। उन्होंने कहा कि हम इस तरह के बयान को पूरी तरह से खारिज करते हैं।