बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अगर बीजेपी को हराना है तो सभी विपक्षी दलों ( टीएमसी, कांग्रेस और लेफ्ट) एक साथ आना होगा। बनर्जी ने कहा कि बीजेपी को वोट देने के बाद भाटापारा में क्या हो रहा है, ये सभी लोग देख रहे हैं। अब जनता के हित को ध्यान में रखते हुए मुझे लगता है कि हम सभी को एकसाथ आना होगा और बीजेपी से मिलकर लड़ना होगा।